राशन डीलर की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने जाम किया रोड

राशन डीलर की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने जाम किया रोड

आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे: एएसपी
रांची: राजधानी के पिठोरिया में शनिवार की देर रात राशन डीलर कार्तिक केशरी की हत्या के विरोध में ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने रविवार की सुबह आरोपी की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर करने की मांग को लेकर पिठोरिया चैक जाम कर दिया। इस बाबत रांची, पतरातू, रातू व ओरमांझी की चारों सड़क में वाहनों की लंबी कतार लग गायी। मौके पर एएसपी द्वारा उन्हें उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त से संतुष्ट ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।
इससे पूर्व सड़क जाम की सूचना पर पंहुचे कांके व पिठोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी और वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी अमित रेणु भी मौके पर पहुंचे व मृतक के परिजनों से मिल कर मामले को समझा। ग्रामीणों ने एएसपी से मांग रखा की मामले की उच्च स्तरीय स्पीडी जांच कर हत्या में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। एएसपी ने ग्रामीणों की मांगों को सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बाबत हर संभव मदद किया जायेगा। इसके बाद जाम हटा दिया गया। एएसपी श्री रेणु का कहना है कि सभी ग्रामीण मृतक के बारे में यही कह रहे हैं, कि वह अच्छे परिवार का सीधा सादा लड़का था। इसलिए उसकी हत्या के पीछे कई बातें हो सकती हैं। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच करेगी। ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर भी इस हत्या को गंभीरता लेते हुए मामले में टेक्नीकल सेल का सहारा लेते हुए जल्द उद्भेदन की बात कही है।
ज्ञात हो कि कल दिन में कार्तिक केशरी अपनी कार से पत्नी व दो बेटियों के साथ दुर्गा पूजा की खरीदारी करने के लिए रांची मेन रोड आया था। शाम को वह अपना काम खत्म करके बीवी बच्चों के साथ पिठोरिया अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान बाढ़ु के नजदीक वह पेशाब करने के लिए गाड़ी रोका था। उसी समय एक बाइक से आये दो युवकों ने उस पर अचानक लोहे के रॉड से कई वार कर दिये, जिससे वह वहीं गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर उसके परिजन व पुलिस ने पहुंचकर इलाज के लिये मेडिका ले गयी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन