रांची: पत्नी की हत्या कर फांसी लगा दे दी जान
On
रांची: चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान विकास टोप्पो (60) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि विकास ने अपनी पत्नी तेरेसा टोप्पो (56) की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है। इस मामले में हत्या के कारणों के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास हर वक्त नशे में रहता था व इसी कारण उसकी पत्नी के साथ हमेशा लड़ाई- झगड़ा हुआ करता था। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों की सूचना पर ही उन्होंने लाश को पेड़ से उतारवाया। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने मृतक की पहचान विकास टोप्पो के रुप में की। पुलिस ने गणेशपुर गांव के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि इसने पत्नी की हत्या की है व शव उनके घर में पड़ा है। दोनों की एक बेटी थी, जिसका विवाह हो चुका है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









