रांची: बढ़ती चोरी को ले थाना प्रभारी को ज्ञापन
On
रांची: कोकर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी के वारदात के बाबत रविवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल ने सदर थाना प्रभारी वेंकेटेश कुमार से मुलाकर कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि, लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से कोकर के व्यापारी बंधु परेशान हैं। कोकर सदर थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाओं का होना काफी दुःखद है।
[URIS id=9499]
उन्होंने सदर थाना प्रभारी वेंकेटेश कुमार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द चोरी हुई स्थानों की जांच करें एवं कोकर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर गश्ती दल नियुक्त करे। इसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही पुलिस चोरों पर नकेल कसेगी व गश्ती दल नियुक्त करेगी। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पुलिस कमेटी के चेयरमैन रोहित पोद्दार,व्यापार संघ के सचिव सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश भल्ला, संरक्षक अनिल अग्रवाल, महेश प्रसाद, व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








