रघुवर सरकार प्रदेश को लूट रही है: हेमंत सोरेन
On
रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर आरोप लगाया है कि अब तक के कार्यकाल में इसने महज झारखंड को लूटने के अलावे कोई दूसरा काम नहीं किया है। सरकार ने सरकारी खजाने की बर्बादी के अलावे केवल व केवल लूट की राजनीति की है।
सोरेन शुक्रवार को जमीन व प्रदेश के अन्य घोटालों को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि जल्द ही हम इनके सभी लूट का पर्दाफाश करेंगे। कहा कि कंबल घोटाला, धान खरीद घोटाला की रिपोर्ट कहां है ? अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में उनके विभाग में घोटाला हो रहा है। प्रदेश में अधिकारी जमीन लूट रहे हैं। डीजीपी ने जमीन लिया तो अब तक इस बाबत क्या हुआ ? सोरेन ने कहा कि पूरे झारखंड की अर्थव्यवस्था चौपट है। खजाने में कितने रुपये हैं, इसका खुलासा सरकार को करना चाहिए। कहा कि पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल रही है और नगर विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों में कुछ लोग धन उगाही का काम कर रहे हैं। हेमंत ने पूछा कि सरकार ने इसके लिए एजेेंट की बहाली की है क्या ? आरोप लगाया कि उद्योग स्थापित करने के नाम पर आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







