गोलीकांड का विरोध: तीन घंटे बंद रही लालपुर थाना क्षेत्र की ज्वेलर्स दुकान

गोलीकांड का विरोध: तीन घंटे बंद रही लालपुर थाना क्षेत्र की ज्वेलर्स दुकान

रांची: राजधानी में हुए गहना घर लूट कांड को लेकर लालपुर थाना क्षेत्र में आज 11 से 2 बजे तक सभी ज्वेलर्स की दुकाने बंद रहीं। दरअसल, गहना घर नामक ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों ने संचालक के बेटों पर गोली बरसाई। घटना के विरोध में शहर के व्यवसायी संघ ने सभी ज्वेलर्स दुकान बंद रखने का ऐलान किया था। व्यवसायी संघ ने गहना घर ज्वेलर्स दुकान में गोलीकांड का विरोध किया है।
सोना चांदी व्यवसायी समिति ने मांग की है कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो वो रांची बंद का भी आह्वान कर सकते हैं। समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने कहा है कि 11 से 2 बजे तक सांकेतिक रूप में सभी सोना-चांदी की दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन उसके बाद दुकान खोलने के बाद काला बिल्ला लगाकर विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ज्वेलर्स व्यवसायियों पर हो रहे हमले से दहशत का माहौल है। खासकर परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए और पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। गौरतलब है कि लालपुर के गहना घर ज्वेलर्स दुकान में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश की घटना हुई। जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने दो सगे भाई राहुल और रोहित पर गोली बरसाई। फिलहाल, दोनों भाई खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस वारदात में शामिल अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे कांड की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
व्यवसायी भाइयों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली अपोलो भेजा गया
गोलीकांड में घायल हुए जेवर व्यवसायी रोहित खिरवाल और राहुल खिरवाल को रिम्स से ग्रीन कोरिडोर बनाकर बुधवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली अपोलो भेजा गया। मंगलवार को ही रिम्स में वेंटिलेटर से हटा कर उनको ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था। दोनों भाइयों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि जेवर व्यवसाई बनवारीलाल खिरवाल घायल अपने दोनों बेटों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाना चाहते थे। दिल्ली भेजने से पूर्व दोनों को ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचाया। राहुल को दिन के करीब 11 बजे रांची ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कुछ मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिया, जबकि रोहित को तीन घंटे बाद करीब 2 बजे भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। दोनों को दिल्ली भेजने से पूर्व रिश्तेदारों ने ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से बातचीत की। जिसके बाद ट्रैफिक एसपी ने डीएसपी को स्कॉट करने का निर्देश देते हुए पूरे रास्ते को खाली रखने को बोला था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि