पुलिस ने विजय वर्मा हत्याकांड का किया उद्भेदन, भाइयों ने की थी हत्या

पुलिस ने विजय वर्मा हत्याकांड का किया उद्भेदन, भाइयों ने की थी हत्या

गिरिडीह: विजय वर्मा हत्याकांड की गुत्थी बेंगाबाद पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। फिलहाल पुलिस नें इस निर्मम हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस बाबत सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए बताया विजय वर्मा की हत्या उसके अपने ही भाइयों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी।
बताया गया कि आपसी रंजिश के कारण विजय हत्या की गई थी।

Jharkhand Govt Ad
बताया गया कि आरोपियों द्वारा विजय वर्मा के परिवार पर डायन भूत का आरोप लगाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद विजय वर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध बेंगाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपियों द्वारा बार- बार विजय वर्मा से केस उठा लेने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही भाइयों के बीच संपति बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। इन्ही सब कारणों से आरोपियों ने षड्यंत्र रचा और विजय वर्मा की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: गावां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो जब्त, चालक फरार

बताया कि इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी मंगर महतो, रामबिलास वर्मा, और प्रयाग महतो सभी मोतीलेदा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया की मृतक के आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर हथौड़ा और सब्बल से वार कर घटना को अंजाम दिया गया था। हत्याकांड में शामिल शेष बचे अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: भटकी बेटी को मिला अपनों का सहारा, कटकमसांडी पुलिस ने छोटी कुमारी को परिवार से मिलाया

उन्होंने बताया कि बेंगाबाद थाना प्रभारी फ़ैज़ रब्बानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्यारों को दबोचा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत