पुलिस- नक्सलियों में मुठभेड़, हथियारों का जखीरा बरामद
On
लातेहार में चल रहा सर्च अभियान
स्टेट ब्यूरो: प्रदेश के उग्रवाद प्रभावित लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत डकरा ग्राम के जंगल में शनिवार को पुलिस व नक्सली संगठन टीएसपीसी के नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस बाबत दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक ताबड़तोड़ कई रांड गोलियां चली। आखिरकार पुलिस को अपने उपर हावी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। पुलिस इसके बाद जंगल को घेरकर सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। घटना के बाबत बालूमाथ थाना प्रभारी सुभाष पासवान ने बताया कि एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि टीएसपीसी के नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान डकरा गांव के जंगल में दोनों ओर से घंटों गोलियां चलती रहीं। गोलिया की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके के ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस द्वारा चलाये गये सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार के अलावे नक्सली साहित्य व अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई है। खबर लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







