पत्थर से कूचकर भतीजे की हत्या, ग्रामीणों की पिटाई से चाचा की मौत

पत्थर से कूचकर भतीजे की हत्या, ग्रामीणों की पिटाई से चाचा की मौत

गिरिडीह: प्रदेश के गिरिडीह जिला अंतर्गत गावां थाना के घोसी गांव में शराब के नशे में धुत्त एक चाचा ने अपने सात वर्षीय भतीजे की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। इससे बौखलाए ग्रामीणों ने चाचा को जमकर पीटा। इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में चाचा ने भी दम तोड़ दिया।
मृतक बच्चे की पहचान बुधन रजवार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी चाचा का नाम दिलचंद रजवार है। मृतक बुधन रजवार की मां सुनीता देवी की माने तो उसका पति मतलु रजवार हैदराबाद में मजदूरी करता है। बच्चे का चाचा हमेशा शराब पीकर लड़ाई किया करता था। इसी कारण उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी। कहा कि शराब पीकर घर आने के बाद दिलचंद खाना मांगने लगा। इसी बाबत मेैंने कहा कि जहां पैसा उड़ाते हो वहीं जाकर मांगो। तो उसने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकल गया। इसके बाद भतीजे को जंगल की ओर ले गया और पत्थर से कूचकर उसे मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक