लातेहार: नक्सली दे रहे सरकार को खुली चुनौती

लातेहार: नक्सली दे रहे सरकार को खुली चुनौती

चार वाहन जलाया, मुखबिरी को लेकर बाप- बेटे को पीटा
लातेहार/रांची: नक्सलियों पर दबिश बनाने के लिए राज्यभर में जोर- शोर से ऑपरेशन चलाये जाने के बावजूद वे वारदात को अंजाम देकर कुख्यात नक्सली अपनी धमक दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमीय है। माओवादियों ने इसी क्रम में एक बार नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के बारेसाढ़ में बुधवार की रात जमकर उत्‍पात मचाया। इन्होंने इस दौरान चार वाहनों दो ट्रैक्टर, एक ट्रक व बाईक को आग के हवाले कर दिया। माओवादी देर रात में बड़ी संख्या में बारेसाढ़ के स्थानीय निवासी अशोक प्रसाद गुप्ता को खोज रहे थे।

[URIS id=9499]

 

माओवादियों को उनके परिजनों ने बताया कि अशोक प्रसाद गुप्ता घर पर नहीं हैं, तो उन्होंनें उनके घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टर, एक ट्रक व एक बाईक को आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में अशोक प्रसाद गुप्ता सहित उनके बेटे सचिन को हाथ बांध कर बूरी तरह पीटा। पिटाई में पिता- पुत्र बुरी तरह से घायल हो गये हैं। पुलिस की निगरानी में इनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उन्हें धमकी दी गई, कि रात में कहीं न जाएं। नक्सलियों के चले जाने के बाद सुबह अशोक प्रसाद गुप्ता ने घटना की जानकारी दी। बताया कि उन्हें पुलिस मुखबिरी के आरोप में पीटा गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस माओवादियों की धर- पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत