कोडरमा: पोल से बांधकर युवक को पीटने वाला धराया
On
कोडरमा: विगत दो सितंबर को कोडरमा जिले के जयनगर पावर हाउस के समक्ष बच्चा चोर बताते हुए इरगोबाद निवासी दशरथ मोदी के पुत्र शशिभूषण वर्णवाल की पोल में बांधकर पिटाई करने वाले सख्श इंद्रदेव राणा को पुलिस ने शनिवार की देर रात धर दबोचा है। आरोपी की गिरफ्तारी डोमचांच के कुसमाय से की गई है। इस प्रकरण को लेकर बाकी आरोपपियों को नहीं पकड़ा जा सका है। घटना के तुरंत बाद इस मामले में पंचायत समिति सदस्य महावीर यादव को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया गया।
दो सितंबर को शशिभूषण को लोहे के पोल से बांधकर पीटा गया था। मामले के बाद पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस ने ग्यारह नामजद व अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था, उनमें इंद्रदेव राणा, बंधन राणा, सूरज देव राणा, संदीप राणा, सकलदेव यादव, द्वारिका यादव, प्रभु यादव, लक्ष्मण यादव, गजेंद्र राणा, अर्जुन पांडेय, मनोज पांडेय व महावीर यादव के नाम शामिल हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







