जेल से बाहर निकले अपराधियों पर पैनी निगाह रखें: एसएसपी
On
-डीएसपी-थानेदारों संग अपराध समीक्षा
रांची: लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये एसएसपी अनीश गुप्ता ने बुधवार को सभी थानेदारों व डीएसपी को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर अपराध समीक्षा करते हुये सभी को निर्देश दिया, कि जेल से बाहर आये अपराधियों पर पैनी निगाह रखें, ताकि वो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम न दे सकें। कहा कि पुराने मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास तेजी से हो।
उन्होंने थाना क्षेत्र में गश्ती को बढ़ाने को कहा। हाल के दिनों में घटित घटनाओं में अपराधियों को पकड़ कर कांड का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। अपराधियों की पहचान नही होने पर सीसीटीवी कैमरा जांच करने का निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







