सीबीआई की टीम पहुंची जमुआ

सीबीआई की टीम पहुंची जमुआ

खरगडीहा(गिरिडीह): सीबीआई रांची की टीम जमुआ प्रखंड के पोबी गाँव और थाना पहुंचकर ननबैंकिंग कंपनी रेमल इंडिया के द्वारा गरीबों से ठगी कर लाखों रुपये अपने शाखा में जमा करवाकर चंपत हो जाने की जांच करने जमुआ पहुंची। सीबीआई की टीम में इन्स्पेटर अंबुज कुमार ने बताया की जमुआ प्रखंड के पोबी गाँव के दर्जनों ग्रामीणों से रेमल इंडिया के कर्मियों (एजेंट) द्वारा उक्त ननबैंकिंग में पैसे जमा कर दिन दुगुना रात चौगुन्ना करने का लालच देकर भोली-भाली गरीब जनता से लाखों रुपये ठगी कर चंपत हो गया था। यहां के ग्रामीणों द्वारा जमुआ थाना में चिटफंड का मामला दर्ज करवाया था जिसका कांड संख्या 110/2016 है। श्री कुमार ने कहा कि यह मामला जमुआ थाना के द्वारा सीबीआई कोर्ट रांची को ट्रांसफर कर दिया गया था। कोर्ट में हेयरिंग के दौरान संबंधित भुक्तभोगियों से मिल कर वस्तु स्तिथि की जांच करने का आदेश कोर्ट से प्राप्त हुआ है जिसके आदेशानुसार हमारी टीम जमुआ थाना और पोबी गाँव पहुंचकर एक- एक लोगों से मिल कर सच्चाई जाना और पैसा जमा करने का सारा दस्तावेज का भी ओवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट हम किन्ही को नही बता सकतें इसे गुप्त रखने का आदेश प्राप्त है।

जमुआ थानेदार केदार नाथ प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष जमुआ के पोबी गाँव के दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया गया था। जिसमें पोबी गांव का ही एजेंट चन्द्रशेखर दास पिता हरखू दास द्वारा कम समय में ज्यादा पैसा ब्याज दिलवाने के नाम पर ननबैंकिंग रेमल इंडिया में पैसा जमा करवाये जाने का आवेदन दिया गया था। मामला दर्ज कर (कांड संख्या 110/2016)सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसका जांच करने सीबीआई की टीम जमुआ पहुंची।

Jharkhand Govt Ad
ग्रामीणों ने जमुआ थाना में आवेदन देकर उक्त चिटफंड कंपनी और उसके एजेंट चन्द्रशेखर दास पर बहला फुसला कर लाखों रुपये बैंक में जमा करवाये जाने का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें मुख्य रूप से मंटू दास, बीमलवा देवी, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, मीना देवी, बुंदिया देवी, बसंती देवी, यमुना दास, गेना दास, बढ़नी देवी, केवली देवी, कालिया देवी, मुनिया देवी, राजेश दास, रूपलाल दास, कलावती देवी, मथुरा दास, नरेश दास, प्रमिला देवी, रिंकी देवी, हरिहर दास, सकुना देवी, बसंती देवी एवं दरसनी देवी सामील है। आरोपी एजेंट से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नही किया ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन