अवैध शराब भट्ठी को जगन्नाथपुर पुलिस ने किया ध्वस्त
On
संतोष वर्मा
चाईबासा: दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई निर्देश जारी किया गया है, क्षेत्र में वाहन चेकिंग व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक क्रान्ति कुमार गड़देशी के निर्देश पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में अवैध शराब भट्ठियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खुटियापदा गांव में अवैध रूप से जावा महुआ की चुलाई कर अवैध देशी शराब बनाया जाता था। इसकी सुचना के बाद श्री मोदक ने अपने अधिनस्थ अधिकारी व सुरक्षा बलों के साथ खुटियापदा गांव में अवैध रूप से चुलाई जा रही देशी शराब भट्ठी पर छापामारी किया।
छापामारी के दौरान बन रहे सैकड़ों लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट कर दिया। साथ ही भट्ठी भी जमींदोज किया गया। बता दें की थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को लगातार शिकायत मिल रही थी कि खुटियापदा में अवैध शराब का भट्ठी में देशी शराब का निर्माण हो रहा है, उक्त सूचना पर श्री मोदक ने कार्यवाई करते हुए खुटियापदा से सैकड़ों लीटर देशी शराब निर्माण के लिए तैयार जावा महुआ को नष्ट किया
ज्ञात हो कि दुर्गापूजा के मद्देनजर शराब और वाहन चेकिंग आवश्यक है, उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माता और विक्रेता पर लगातार कार्यवाई जारी रहेगा। साथ ही जगन्नाथपुर थाना शहरी या आस- पास में चल रहे अवैध शराब भट्ठियों के विरूद्व भी अभियान चलाई जायेगी ताकी जगन्नाथपुर को शराब मुक्त बनाने का प्रयास किया जा सके। इस अभियान में सअनि उमेश प्रसाद , सअनि दिलीप कुमार एवं जिलाबल के जवान शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







