हजारीबाग: टाटीझरिया एटीएम लूट कांड, चार अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग: टाटीझरिया एटीएम लूट कांड, चार अपराधी गिरफ्तार

15.64 लाख,कार,मोबाइल, पिस्टल,गैस कटर बरामद
हजारीबाग: जिला पुलिस ने टाटीझरिया एटीएम लूटकांड का उद्भेदन करते हुए बुधवार को चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट के 15 लाख 64 हजार रुपये नकद सहित कार, मोबाइल, पिस्टल व एटीएम काटने में प्रयोग किये गये गैस कटर भी बरामद कर लिया है।
इस बाबत जिले के एसपी मयूर पटेल कन्हैया लाल ने बताया कि घटना के बाद विष्णुगढ़ एसडीपीओ सहदेव साव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने मामले का अनुसंधान करते हुए अंर्तराज्यीय गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावे हजारीबाग का एक अपराधी शामिल है। इन सभी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है व कई मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल में ही इन्होंने अपना संगठन तैयार किया। इसके बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। गौरतलब है कि 29 जून अपराधियों ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर 37 लाख रुपए निकाल लिए थे। अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक