35 वर्षीय युवक का शव कुप से बरामद , हत्या की आशंका

35 वर्षीय युवक का शव कुप से बरामद , हत्या की आशंका

द्वारपहरी(गिरिडीह): मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया पंचायत के जैनिगुरहा गांव से लगभग आधा किमी दुरी पर स्थित कुप से स्थानीय 35 वर्षीय सरजु प्रसाद बर्मा पिता स्व बद्री महतो का कुप में तैरता हुआ शव बरामद किया गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई मदुसूदन महतो ने बताया कि मेरे भाई सरजु प्रसाद बर्मा का एक ट्रेक्टर है। और कल वर्ष का अंतिम दिन रहने के कारण ट्रेक्टर के मजदूरों के साथ पिकनीक मनाने के लिए गया था। पीकनीक मनाकर देर रात को वह वापस घर लौटा था। फिर घर से ट्रेक्टर के ड्राइवर को अपने मोटर साइकिल से छोडने के लिए उसका घर सिंदवरिया गया हुआ था। रात को जब वापस नहीं लौटा तो लगा कि वहीं रूक गया होगा। सुबह भी जब वह वापस नहीं आया तो इसकी सुचना स्थानीय मुखिया को दिया गया। स्थानीय मुखिया ने सरजु की अपहरण की आशंका जताते हुए इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना को दिया। थाना से मामला दर्ज करने से पहले आस पास खोज बीन करने की बात कही गयी । जिसपर हमलोगों ने खोज बीन करना आरंभ किया। उस दौरान मेरे भाई का मोटरसाईकल गांव से लगभग तीन सौ मीटर दुर एक खलिहान में पुआल से ढका हुआ मिला। जिससे हमलोगों को अप्रिय घटना की चिंता होने लगी। खोज-बीन के दौरान खलिहान से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुप में भाई का शव तैरता हुआ पाया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही शाम में ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच शव को कुप से निकाल कर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गया। वहीं शव के शरीर में कई जगह र जख्म के निशान था। इधर मृतक की पारा शिक्षिका पत्नी अन्नु सिन्हा द्वारा पति की किसी के द्वारा हत्या कर दिए जाने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा पुलिस को किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया था। जिसके कारण थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत