गजराज ने कुचला, महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
On
लातेहार: जिले के गारू थाना अंतर्गत धांगरटोला गांव निवासी एक महिला को भलरबंधा जंगल में जंगली हाथी द्वारा पटक कर घायल कर दिया। महिला को आनन-फानन में ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। इससे बौखलाए ग्रामीणों द्वारा रविवार की सुबह महुआटाड़- डालटनगंज सड़क को लगभग चार घंटो तक जाम कर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पंहुची महुआटाड़ रेंजर वृंदा पांडेय द्वारा 25 हजार रुपये मुआवजा दिये जाने के बाद जाम हट पाया।
[URIS id=9499]
इससे पूर्व सड़क जाम करने के कारण वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी व लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मृतक महिला की पहचान सीमा देवी के रूप में की गई थी, सीमा के पति संजय उरांव ने बताया कि शुक्रवार को वो जंगल में बांस लाने गई थी। इसी दौरान जंगली हाथी से सामना हो गया व उसने उन्हें पटकर जख्मी कर दिया। फिर इसके बाद इलाज के दौरान उसने शनिवार की रात को ही दम तोड़ दिया। महुआटांड़ रेंजर ने कहा है कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजन को लाभ व मुआवजा दिया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







