आय से अधिक संपत्ति मामले में एनोस एक्का को सात साल की कैद

आय से अधिक संपत्ति मामले में एनोस एक्का को सात साल की कैद

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उसके परिजनों के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई। वे और उनकी पत्नी मेनन एक्का सहित पांच अन्य सदस्य 16.82 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने में दोषी पाए गये थे। इसके अलावा सभी आरोपियों पर पचास लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माने की रकम अदा न कर पाने की स्थिति में आरोपियों की सजा एक साल और बढ़ा दी जायेगी। साथ ही कोर्ट ने एनोस एक्का की तमाम सम्पत्ति अटैच करने का भी आदेश दिया है।

पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप में  देवघर निवासी विनोद कुमार ने निगरानी के स्पेशल जज की अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट  ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए। जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए एनोस एक्का पर आय से अधिक धन अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई