एसएसबी 35वीं बटालियन व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

एसएसबी 35वीं बटालियन व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

दुमका: जिले के मसानजोर थाना के बागनल गांव में रविवार की अहले सुबह तीन बजे नक्सलियों व एसएसबी 35वीं बटालियन के जवानों संग हुई मुठभेड़ हुई। इनमें असम के जवान नीरज छेत्री शहीद हो गये व राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर व करण कुमार जख्मी हो गए हैं। राजेश के दोनों पैर में गोली लगने से जख्म गहरा है व स्थिति गंभीर बनी हुई। ऐसे में उन्हें चौपर से रांची लाकर बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी वाईएस रमेश ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुये बताया, कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे, इसी क्रम में माओवादियों ने जवानों पर अचानक गोलीबारी कर दी। जिसके हमारे जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की। उनका दावा है, कि पुलिसिया गोलीबारी में कम से कम पांच जवानों को गोली लगी है और वे जंगलों की ओर भाग निकले। उनका कहना है कि घटनास्थल रानीश्वर- शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जंगली इलाका कठहलिया के आसपास स्थित है। उन्हें जानकारी मिली थी, कि 12 से 15 की संख्या नक्सली तीन- चार दिनों से जमे हैं व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। एसपी ने यह भी बताया कि ताला दा के मारे जाने के बाद बचे नक्सलियों में से विजय व निशिकांत के दस्ता के साथ यह मुठभेड़ हुई है। बताया गया है कि शहीद नीरज क्षत्री के पीठ में गोली लगी थी।

[URIS id=8357]

 

कल असम भेजा जाएगा शव
घटना के बाद मुठभेड़ में शहीद जवान नीरज छेत्री के पार्थिव शरीर को शव को हेलीकाॅप्टर से रांची लाया गया। इसके बाद रांची के रिम्स स्थित पोस्टमार्टम हाउस में केमिकल लेप लगाने के लिए रखा गया है। उन्हें एसएसबी कैंप अनगड़ा में सलामी भी दी गई।
शव को सोमवार को असम भेजा जाएगा।
अंतिम सांसे गिन रहा है उग्रवाद: सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि प्रकट की व कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा झारखंड उनके परिजनों के साथ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में नक्सलवाद अंतिम सोंसे गिन रहा है व सरकार भी इसके जड़ से खात्मे के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये हुये है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन