बगोदर में हाथियों का उत्पात
On
बगोदर: थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने मंगलवार को आधी रात्रि में थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत में उत्पात मचाया। झूंड में चार हाथी है, इसमें दो उसके बच्चे हैं। हाथियों ने गांव में घूसकर दो पक्के मकानों के खिड़की- दरवाजे को तोड़कर घरों में रखे अनाजों को चट कर गया एवं एक शौचालय को ढ़ाह दिया। इसके अलावा मंडूवा और मकई के फसलों को कूचलकर नष्ट कर दिया। हाथियों ने कोकील महतो और टूकन महतो के घरों में रखें अनाजों को खिड़की- दरवाजा तोड़कर बाहर से हीं चट कर गया जबकि बुधन महतो का मंडुवा और मकई की फसलों को रौंद डाला। इसके अलावा चिड़ा साव के शौचालय को भी ढ़ाह दिया। इधर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अनंत सिंह सहित सुधीर प्रसाद, भूनेश्वर महतो आदि घटनास्थल पहुंचकर मामले का जायजा लिया एवं वन विभाग से क्षतिपूर्ति का भुगतान करने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि हाथियों की आने की सूचना पर ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए मशाल जलाकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ दिया अन्यथा और भी नुकसान होने की संभावना थी ।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









