दुमका बस डकैती कांड: मुख्य अभियुक्त रॉकी जेल गया

दुमका बस डकैती कांड: मुख्य अभियुक्त रॉकी जेल गया

दुमका: बिहार के भागलपुर से झारखंड के रास्ते एक बस में कोलकाता ले जाये जा रहे हवाला के एक करोड़ रुपये से अधिक की लूट के प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी रॉकी सिंह उर्फ राजेश रोशन को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में रिमांड पर लेकर एक अपराधी प्रशांत के अलावे रॉकी से भी पूछताछ की, जिसमें कांड में शामिल अन्य अपराधियों का पता चला।
पुलिस ने राॅकी के बताने पर ही उसके मिलकी स्थित आवास से 30 हजार नकद सहित लूट का एक मोबाइल बरामद किया है। कांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त व साजिशकर्ता के कुनौनी गांव से टाॅप माॅडल स्काॅर्पियों भी बरामद की गई है, जिसे पैसे लूटने में इस्तेमाल किया गया था। जिले के एसपी वाइएस रमेश की मानें तो 27 अगस्त को हुई लूटकांड को लेकर चार डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रहीं थीे। इसी क्रम में 16 सितंबर को प्रशांत सिंह, बंटी उर्फ सौरव सिंह, चंदन उर्फ लक्ष्मण महतो व चिंटू उर्फ रोशन सिंह दबोचा गया। इनकी निशानदेही पर 35.50 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टे, तीन कारतूस के अलावे यात्रियों से लूटे गये मोबाइल फोन बरामद किये गये थे। 21 सितंबर को राॅकी अपने को बचाते हुए दुमका सिविल कोर्ट जाते समय धरा गया। पुछताछ के क्रम में उसने पहले अपने को निर्दोश बताया, लेकिन कड़ी पुछताछ में इस कांड में अपनी सहभागिता स्वीकार ली। उसने कांड में शामिल बाकी लोगों के नाम भी बता दिए।
खड़गपुर और जमुई में दर्ज हैं रॉकी के विरुद्ध मामले
मुंगेर जिला के गंगटा के रहने वाले रॉकी ने ही अपराध को अंजाम देने के लिए अपने सहयोगियों को हथियार और वाहन उपलब्ध कराये थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान भी उसी ने तैयार किया था। इस प्लान को बस के चालक के सहयोग से तैयार किया गया था। रॉकी हत्या के एक चर्चित मामले में भी संलिप्त रहा है। डकैती में भी उसकी संलिप्तता रही है। यह खड़कपुर थाना के कांड संख्या 193/08 व जमुई थाना के कांड संख्या 39/17 में भी वांक्षित रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत