मृत मान घर लाया जा रहा युवक हुआ जिंदा
On
रांची/बगोदर: बगोदर में हुई एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को न सिर्फ अचंभित कर दिया, बल्कि इस घटना से जहां लोगों में एक ओर खुशी तो दूसरी ओर डाक्टर की लापरवाही से नाराजगी है। मामला मृत घोषित युवक के जिंदा होने से है। बताया जाता है कि 13 जून को बगोदर के माहुरी के युवक संजय कुमार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीरावस्था में रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक संजय कुमार का इलाज शुरू हुआ मगर युवक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टर ने परिजनों को बताया कि युवक को बचाना मुश्किल है।
[URIS id=9499]
कुछ समय का यह मेहमान है। इसके बाद युवक को मृत समझकर शव के रूप में उसे लाया जा रहा था। इधर मामले की सूचना मिलने पर परिजनों में रोना- धोना जारी था। इसी दौरान ओरमांझी के निकट शव रूपी युवक में छटपटाहट हुई। फिर उसे तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे रिम्स ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे रिम्स ले जाया गया और वहां उसका इलाज शुरू हुआ। इसी दौरान उप मुखिया शंकर पटेल ने पूरे मामले की जानकारी सांसद अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो को दी। दोनों के पहल पर डाक्टरों ने युवक की तत्परता से इलाज किया। शुक्रवार को रात में युवक का ब्रेन का ऑपरेशन भी किया गया और ऑपरेशन सफल रहा। फिलहाल युवक रिम्स में हीं भर्ती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







