बीजेपी विधायक पर बीएसएल के एजीएम की पिटाई का आरोप
On
बोकारो: स्थानीय विधायक विरंची नारायण पर बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के एजीएम की पिटाई का आरोप लगा है। पिटाई के क्रम में एजीएम अजीत कुमार को आँख, सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी हैं व उनका बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज किया जा रहा है। मारपीट की इस घटना के बाद बीएसएल अधिकारी आक्रोशित हैं। हालांकि इस आरोप को विधायक ने सीरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, मैं तो बचाव करने पहुंचा था।
विधायक ने जिले के पुलिस कप्तान के समक्ष जाकर मामले को स्पष्ट करने का प्रयास किया। विधायक ने कहा कि वह इस मामले में अधिकारी की शिकायत केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान से करेंगे। वहीं घायल अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि वह बीएसएल की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने गये थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक को मौके पर बुलाया। विधायक वहां पहुंचे व फिर उनके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की गई। कार्यकर्ताओं ने भी उनका साथ दिया। इस बाबत बीजेपी विधायक ने डीसी- एसपी से मिलकर एजीएम के खिलाफ शिकायत की है।
[URIS id=9499]
विवाद का कारण ये है कि सरकार की निधि से बोकारो के सेक्टर- 1 में तालाब के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। बोकारो इस्पात प्रबंधन का कहना है कि तालाब के जीर्णोद्धार के लिए उससे अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया, जबकि विधायक का कहना है कि तालाब का जीर्णोद्धार लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








