18 एटीएम के साथ एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह: खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के घोड़थम्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा अरखांगो बाजार में मंगलवार को स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण 18 एटीएम के साथ एक साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। जैसा कि इन दिनों साइबर अपराध के मामले में झारखंड पूरे देश में अव्वल है। और अब तक हजारों लोग इन अपराधियों के शिकार हो चुके हैं। इस मामले को लेकर देशभर में चर्चा जोरों पर हो रही है। तब इसी कड़ी के तहत मंगलवार को घोड़थम्बा की समाजसेवी सह महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू कुमारी सिन्हा ने अपने दुकान के एक कर्मी वासुदेव तूरी को जब रुपया निकालने स्टेट बैंक भेजा तो वहां रुपए निकालने के दौरान एक साइबर अपराधी ने उससे एटीएम लेकर उसे दूसरा एटीम थमा दिया। जिसपर दोनों के बीच बकझक होने लगी इसी बीच शातिर ने उसका एटीएम अपने एक अन्य साथी को दे दिया और उससे बातचीत होती रही इसी बीच उसका साथी एटीएम लेकर फरार हो गया। फेर बदल कर पैसे निकालने वाले शातिर ने स्थानीय युवक को अपना शिकार बनाना चाहा लेकिन वो खुद युवक के जाल में फंस गया। बकझक होते देख वहां के सांसद प्रतिनिधि अभिमन्यु शर्मा पहुंचे और दोनों उलझे हुए युवकों को रोके रखा और पूछताछ की जाने लगी। मामला आगे बढ़ता कि संयोगवश घटना स्थल पर पुलिस पहुँच गई। पुलिस ने पहले बिना माजरा समझे एटीएम के कमरे में हाथापाई कर रहे युवको को अपने हिरासत में ले लिया। फिर बारी बारी से कमरे के अन्दर ही पुछ्ताक्ष की गई। जहां आरोप सिद्ध होने पर पुलिस ने उक्त संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। सेल में डालने के पूर्व जब आरोपी युवक की तलासी ली गई तो उसके बटुवे से अलग अलग व्यक्तियों के नाम से जारी विभिन्न बैंक के 18 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल तथा 9 हजार 400 रूपये नगद बरामद हुए, आरोपी मुरारी पांडेय बिहार के गया जिला स्थित टनकुपा गांव का रहने वाला है।
वही रुपए निकालने पहुंचा युवक धनवार थाना क्षेत्र के मरडीहा का रहने वाला पीड़ित बासुदेव तुरी ने धनवार थाना में आवेदन देकर कहा कि मंगलवार को अपने दूकान मालिक के कहे अनुसार दूकानदार के पुत्र आकाश कुमार सोनी के नाम से जारी एटीएम कार्ड को लेकर पैसे की निकासी करने घोड़थम्भा स्थित संचालित एसबीआई एटीएम पहुंचा। और जैसे ही एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए अंदर गया तो मेरे एक पीछे एक युवक आकर खडा हो गया। इसी बीच एक बार में मशीन से पैसा नहीं निकला तो आरोपी युवक ने पैसा निकाल देने की बात कहकर हाँथ से एटीएम कार्ड ले लिया। कहा कि जब उसने अपना कार्ड वापस मांगा तो आरोपी युवक दुसरे के नाम से जारी एटीएम कार्ड थमा दिया। इसको लेकर दोनों के बीच तूतू – मैं मैं हो गई। मामला मारपीट तक पहुंचता की इसी बीच बैंक स्कोर्ट पर निकले एएसआई अजय प्रसाद सिंह के नजर पर दोनों युवक चढ़ गए।हांलाकि पुछ्ताक्ष के क्रम में आरोपी मुरारी ने धनवार पुलिस के समक्ष एटीएम फेर बदल कर दुसरे के खाते से पैसा निकालने का कई गुनाह को कबूल किया है। फिलहाल पुलिस उस पकड़े गए साइबर अपराधी से और भी कई मामले उजागर करने की कोशिश में जुटी हुई है।











