एक और देश की बेटी दहेज की भेंट चढ़ी…
On
BY: आरती सिन्हा
गिरिडीह: कहने को तो हर कोई महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हैं। इस पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को देवी कहा जाता है, महिलाओं की पूजा की जाती है, फिर न जाने क्यों आए दिन औरतों पर हो रहे अत्याचार की खबरें पढ़ने को मिलती है?
शनिवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ोंडीह गांव में एक दहेज लोभी परिवार ने एक बार फिर एक विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। विवाहिता की हत्या शनिवार की देर शाम उसके पति ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गला दबाकर कर दी। घटना जिले के नवडीहा ओपी अंतर्गत गिरिडीह के दूधियाटोला की है।
घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन सुबह-सुबह ही घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मृतक महिला के पिता लालजीत तुरी एवं चाचा सुरेश तुरी ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी गिरिडीह निवासी नुनुलाल तुरी के पुत्र विनय तुरी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।
मृतक महिला के परिवार वाले एक दूसरे का ढांढस बांधते हुए बताया कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे, दहेज ना मिलने पर वह उनकी बेटी को प्रताड़ित भी किया करते थे। कुछ दिनों के बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा एक पंचायत बुलाया गया और इस मामले का हल किया गया था। मगर मांगे पूरी नहीं किए जाने के कारण ससुराल वालों ने आखिरकार अपनी बहु की गला दबाकर हत्या कर ही दी।
पीड़ित परिवार ने नवडीहा ओपी में आवेदन देकर अपनी बेटी के हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। मृतक महिला के पिता ने अपने दामाद विनय तुरी, समधी नुनूलाल तुरी, राजकुमार तुरी आदि पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
नवडीहा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि मृतक महिला के पिता के आवेदन के आधार पर कार्यवाही करते हुए थाना में कांड संख्या 85/18 अंकित कर पति विनय तुरी एवं ससुर नुनूलाल तुरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए अन्य लोगों की तलाश में लगी हुई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







