बुरुगुलीकेरा हत्याकांड मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार
On
रांचीः गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा नरसंहार मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी एडीजी एम एल मीना ने दी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अभी आगे की जांच में जुटी हुई है।
जांच में यह बात सामने आई कि 19 जनवरी को पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा ग्रामसभा की बैठक बुलाई गयी। बैठक में ग्रामीणों के अलावे मौजूद 7 लोग जो कि पत्थलगड़ी के विरोधी थे, के साथ पहले मारपीट की गयी और उनके अधमरा हो जाने पर, उन्हें घसीटते हुए जंगल ले जाया गया। जहाँ उनकी सिर काटकर हत्या कर दी गयी।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

