सीसीएल में सेवानिवृत कर्मियों को भावभीनी विदाई

सीसीएल में सेवानिवृत कर्मियों को भावभीनी विदाई

रांची: सीसीएल मुख्‍यालय के विभिन्‍न विभागों में कार्यरत कर्मियों सर्वश्री जितेन्‍द्र तिवारी, महाप्रबंधक (माईनिंग/उत्‍पादन एवं समन्‍वय), संचालन एवं सीएसआर विभाग, सुरेश कुमार सिन्‍हा, महाप्रबंधक (असैनिक), असैनिक विभाग, राम दिनेश कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (ई एण्‍ड एम), ई एण्‍ड एम विभाग, प्रदीप कुमार घोष, कार्यालय  अधीक्षक ‘ए1’, अधिकारी स्‍थापना विभाग, सतीश चन्‍द्र पाण्‍डेय, एकाउंटस क्‍लर्क ग्रेड II,  एवं श्री तिरतु नायक, सफाई मेट, ग्रेड V को आज सीसीएल परिवार की ओर से सीसीएल मुख्‍यालय, रांची में ‘’सम्‍मान समारोह’’ का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्‍यालय, रांची में आयोजित सम्‍मान समारोह में मुख्‍य अतिथि सीएमडी श्री गोपाल‍ सिंह ने उपस्थित कंपनी के वरिष्‍ठतम सेवानिवृत कर्मियों का अभिनंदन एवं स्‍वागत किया तथा सभी का पुष्‍पमाला, पुष्‍पगुच्‍छ, शॉल, श्रीफल, स्‍मृति चिन्‍ह, सम्‍मान पत्र, धार्मिक पुस्‍तकें, सेवाकाल प्रमाण-पत्र, तथा मेडिकल कार्ड प्रदान कर सम्‍मानित किया। ग्रेच्‍यूटी का भुगतान कर दिया गया साथ ही सीएमपीएफ का भुगतान आरटीजीएस के द्वारा शीघ्र किया जायेगा। सेवानिवृत कर्मियों को तुलसी का पौधा भी प्रदान किया गया। पूरे सीसीएल से जून माह में 141 सेवानिवृत कर्मियों को भी सम्‍मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्‍य अतिथि श्री गोपाल सिंह ने समारोह के मुख्‍य आकर्षण सेवानिवृत कर्मियों को स्‍वागत करते हुए कहा कि आपकी उत्‍कृष्‍ट कार्यक्षमता एवं दृढ़ विश्‍वास से आज कंपनी ने वह मुकाम हासिल किया जो अभूतपूर्व है। उन्‍होंने कहा कि हम सभी को आज के दिन सेवानिवृत हो रहे हमारे परिवार के वरिष्‍ठ सदस्‍यों से सीखने और उसको आत्‍मसात करने की आवश्‍यकता है। श्री सिंह ने अपने बैचमेट एवं साथी महाप्रबंधक (माईनिंग/उत्‍पादन एवं समन्‍वय), श्री जितेन्‍द्र तिवारी एवं अन्‍य के साथ बिताये हुए कार्यअनुभव को सभी के साथ साझा किया और उनके योगदान को भी याद किया। श्री सिंह ने सभी सेवानिवृत हो रहे कर्मियों के जीवन के दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना की।

[URIS id=9499]

अवसर विशेष पर सेवानिवृत कर्मियों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्‍होंने अपने विचार रखें साथ ही कंपनी के उतरोत्‍तर विकास की कामना की तथा कंपनी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। अवसर विशेष पर सेवानिवृत कर्मियों ने कंपनी के बढ़ोत्‍तरी हेतु कुछ सुझाव भी दिये। इस अवसर पर अपने उदबोधन में सेवानिवृत हो रहे श्री जितेन्‍द्र तिवारी ने कहा कि यह क्षण मिश्रित भावनाओं से भरा हुआ है। खुशी है कि आज लंबे कार्यअवधी के बाद हम अपने परिवार के साथ अधिक समय व्‍यतित करने का अवसर मिलेगा पर दु:ख है कि आज सीसीएल वृहद परिवार से औपचारिक रूप से अलग हो रहें हैं।
कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (समाधान) सुश्री रश्मि दयाल तथा धन्‍यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (अधिकारी  स्‍थापना) श्री ए.के. सिंह ने किया। समारोह में मुख्‍यालय से महाप्रबंधक/विभागाध्‍यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित सेवानिवृत कर्मियों के परिजन भी उपस्थित थे। इस समारोह को सफल बनाने में कल्‍याण विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत