देवघर: जल संरक्षण का कार्य भी ससमय पूर्ण करें: उपायुक्त
On
देवघर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में संचयन करने के लिए 15 अगस्त तक जल शक्ति अभियान को वृहद रूप से प्रखण्ड के साथ- साथ पंचायत स्तर पर भी चलाया जाना है। उन्होंने विभिन्न विभागों व मनरेगा से किये जा रहे कार्यों सोक पिट, टीसीबी, बोड़ा पथ्थर बांध, टांड़ जमीन में मेड़बंदी के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावे उन्होंने सभी सरकारी भवनों में वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अनिवार्य रूप से स्थापित करें। साथ ही पीएचडी दस अगस्त तक जिले के सभी चांपानलों के आस- पास सोक पिट का निर्माण करायें। सभी पैक्सों में जल संरक्षण का कार्य भी ससमय पूर्ण करायें। बैठक में उपविकास आयुक्त संशात गौरव, डीपीओ राजीव रजंन सिन्हा, डीएओ राम शंकर प्रसाद सिंह साथ देवघर व मधुपुर के पीएचडी के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







