292 जवानों की याद में मना संस्मरण दिवस

292 जवानों की याद में मना संस्मरण दिवस

रामगढ़: पुलिस संस्मरण दिवस पर देशभर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को रामगढ़ थाना के अंतर्गत पुलिस लाइन में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित कर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद शहीद जवानों के सम्मान में विशेष परेड किया गया।

परेड के दौरान शस्त्र झुका कर शहीदों को सलामी दी गई। शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की। इस साल देश भर में शहीद हुए 292 जवानों की याद में संस्मरण दिवस मनाया गया, जिसमें से 5 जवान झारखंड से हैं। इस मौके पर एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सेना के जवान सीमा पर देश की रक्षा के लिए शहीद होते हैं और पुलिस के जवान सीमा के अंदर देश की रक्षा में शहीद होते हैं। दोनों ही सूरत में शहादत अतुलनीय है।

इस दौरान एसडीपीओ अर्जुन उरांव, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार, यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, पुलिस लाइन के मेजर मंसू गोप, पुलिस मेंस यूनियन के अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला
Dhanbad Land Subsidence: तेतुलमारी में आधी रात जमीन धंसी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग