सीएमपीडीआई ने जरूरतमंदों में बांटा राशन
पिठोरिया(रांची) : सीएमपीडीआई, कांके रोेड, रांची के द्वारा सीएसआर के तहत महर्षि निखिलेश सेवा संस्था के सहयोग से डहुटोली, बाजार टांड़ पिठोरिया और राढ़हा गांव के मोढ़ा, पीपराजारा, डीह, कोयनार बेड़ा, करमघाट सहित अन्य टोला में 413 लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। जनरल मनैजर आलोक कुमार ने कहा कि सीएमपीडीआई कोरोना महामारी में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहा है। आगे भी हमलोग सुदूर इलाकों में जाकर राशन वितरण नियमित रूप से करेंगे। हमारा लक्ष्य है कोई भी भूखा न सोए। राशन वितरण सीएमपीडीआई के जनरल मनैजर आलोक कुमार, चीफ मनैजर मो. शाहीद अनवर, असिस्टेंट मनैजर जसबीर सिंह, पिठोरिया थाना प्रभारी विनोद राम और बाबा ज्योति स्वरूप के द्वारा किया गया। राशन में चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों तेल, मसाला, साबून सहित अन्य जरूरी की चीजें थीं। वितरण कार्यक्रम में रंजीत कुमार सिंह, मणिशंकर तिवारी, उमाशंकर सिंह, नीता दास, मुकेश केशरी, राजेष साहु, एसके केशरी सहित अन्य शामिल थे।
Related Posts

Latest News

