सीसीएल: 34 लाभुकों का कैंपस प्लेसमेंट

सीसीएल: 34 लाभुकों का कैंपस प्लेसमेंट

रांची: खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड की अव्वल कोयला कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) न सिर्फ राज्य और राष्ट्र के आर्थिक विकास व उन्नति में अपना योगदान दे रहा है, बल्कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में समाज के समग्र विकास में अहम भूमिका भी निभा रहा है। सीसीएल झारखंड के युवाओं के कौशल विकास हेतु प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सीसीएल कमांड क्षेत्र में निवासरत 34 युवाओं का प्लेसमेंट हुआ है। कैंपस प्लेस्मेंट के माध्य्म से एसएफएफ प्लास्टिक उद्योग, हिमाचल प्रदेश एवं सीआईपीईटी, रांची में मशीन ऑपरेटर के पद पर नौकरी के लिए चयनित किया गया। वर्तमान में लगभग 135 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
सीसीएल के अधिनस्त विभिन्न क्षेत्रों के 40 पैप सदस्यों को प्रथम बैच में छः माह के प्रशिक्षण के लिए नामंकित किया गया। इन सभी युवाओं ने ना सिर्फ सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी हासिल की है। कोल इंडिया द्वारा हस्तांक्षरित एमओयू के अंतर्गत सीआईपीईटी, चेन्नई द्वारा परियोजना प्रभावित परिवार (पैप) के युवाओं को प्लास्टिक क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कॉरपोरेट जगत की आवश्यक्ता व विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने के लिए इन युवाओं को तकनीक के साथ- साथ सॉफ्ट स्कील का भी प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा, बीटीटीआई, सीईटीआई, सीईटीआई और एमएसडीसी में तकनीकी प्रशिक्षण (आईटीआई) कौशल विकास मिशन, युवाओं को व्यावसायिक/ तकनीकी कौशल से लैस कर रहा है, जिनमें अधिकांश समाज के वंचित वर्ग से आते हैं, ताकि उन्हें सशक्त बनाया जा सके।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन