एसएसपी से मिले व्यापारी, कहा- आपराधिक वारदात से भय का माहौल
On
रांची: लालपुर थाना अंतर्गत खिरवाल बंधुओं पर गोलीकांड और लूटपाट के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के मामले में गुरुवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के मुख्यालय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अनीश गुप्ता से मुलाकात की। इन्होंने कहा कि त्योहारों क समय आपराधिक वारदात से व्यापारी व समाज में भय का माहौल है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी समाज में आक्रोश है। ऐसी घटना व्यापारी समाज के लिये चिंता का विषय है कि सरेआम पांच अपराधी हथियार लहराते हुए शहर के लालपुर चौक स्थित गहना घर प्रतिष्ठान में खिरवाल बंधुओं पर फायरिंग कर लूटकर फरार हो जाते हैं। पूरा प्रकरण अपराधियों का मजबूत मनोबल व कानून की लचर व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करता है।
एसएसपी ने कहा कि प्रशासन उक्त मामले पर गंभीरता के साथ कार्रवाई में जुटा है। पुलिस लगातार इनके खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। कहा कि जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस तत्परता से अनुसंधान के उद्भेदन में लगी है। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार केड़िया, राजकुमार मारू, मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, शिव शंकर साबू, अभिषेक अग्रवाल, अमित शर्मा, शशांक भारद्वाज सहित अन्य शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

