खदान में ओबी पलटा, आॅपरेटर गंभीर रुप से घायल
बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा एरिया के गोबिंदपुर फेज दो खुली खदान में ओबी ले जा रहा एक हाॅल पैक पलटी कर गया। घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। हाॅल पैक पलटने से उसमें सवार ईश्वर मंडल नामक आॅपरेटर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीसीएल के कथारा एरिया अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए केएम मेमोरिलय अस्पताल चास भेज दिया गया। घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद यूसीडब्ल्यूयू के स्थानीय सचिव उत्तम कुमार सहित अन्य आॅपरेटरों में से अनादि प्रसाद, पूरनेंदु महतो, राजा राम, यमुना नोनिया, सुरेंद्र करमाली, राम प्रसाद, किसुन लाल यादव, द्वारिका मंडल आदि का कहना था कि ओबी हटाने तथा कोयला के उत्पादन को लेकर परियोजना के पीओ का काफी दवाब रहता है। रविवार को भी दो बजे इसी मसले को लेकर हाॅल पैक आॅपरेटर ईश्वर मंडल का पीओ के साथ नोंक झोंक भी हुई थी। उपरोक्त आॅपरेटरों का कहना था कि रविवार को शाम लगभग साढ़े पांच बजे आॅपरेटर ईश्वर मंडल दस नंबर सीम से हाॅल पैक नंबर-बीएच-60 एम में ओबी लेकर डंपिंग स्थल पर ओबी गिराने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान वाहन का ब्रेक फेल का गया और वह असंतुलित होकर पूरी तरह से पलटी कर गया.हाॅल पैक के पलटने से ईश्वर मंडल गंभीर रुप से घायल हो गया उसे सिर, चेहरा एवं पैर में काफी चोटें आयी है। मामले को लेकर पीओ बी. चौधरी का कहना है कि घटना की पूरी जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
Related Posts


Latest News







