भाजपा ऊपरघाट का गेटजाम आंदोलन स्थगित

भाजपा ऊपरघाट का गेटजाम आंदोलन स्थगित

बोकारो थर्मल: भाजपा ऊपरघाट मंडल के बैनर तले रोजगार सहित 12 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर आहूत गुरुवार को होनेवाला गेटजाम आंदोलन आंदोलनकारियों एवं डीवीसी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। वार्ता में डीवीसी प्रबंधन की ओर से प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, वरीय अपर निदेशक पीके सिंह, सीएसआर के वरीय प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी, अपर निदेशक एसके मिश्रा, सुनील कुमार एवं आंदोलनकारियों की ओर से बेरमो जिप सदस्य भरत यादव, सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, उपमुखिया सुरेंद्र कुमार महतो, पूर्व उपमुखिया संतोष कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, बासुदेव महतो, देवीलाल तुरी, दिलीप तुरी, रोशनलाल तुरी, सुरेश प्रजापति, खेमलाल सोरेन आदि शामिल थे। इस संबंध में गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो ने बताया कि बुधवार को महाधरना समाप्ति के बाद देर रात डीवीसी प्रबंधन ने वार्ता के लिए आंदोलनकारियों को बुलाया था। पावर प्लांट स्थित पीपीएम भवन के सभागार में वार्ता हुई। वार्ता में 12 सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने सहमति दी है। इसके लिए 15 दिनों का मोहल्लत प्रबंधन को दी गयी है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर ऊपरघाट के ग्रामीणों को डीवीसी प्रबंधन रोजगार मुहैया नहीं कराती है तो अनिश्चितकालीन गेटजाम आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी भुगतान कराने के लिए कंपनी को आदेश निर्गत करने की बात प्रोजेक्अ हेड कमलेश कुमार ने कही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित