बगोदर: सड़क हादसे में महिला घायल
On
बगोदर: थाना क्षेत्र के जीटी रोड चौराहे में सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर तीन बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड की महिला सारों देवी 70 वर्ष जो बगोदर बाजार आई हुई थी। जहां खरीदारी कर बगोदर चौराहे से सड़क पार कर रही थी, इसी क्रम में डुमरी की ओर से आ रही एक बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे महिला घायल हो गई. जहां उसके साथ उसके परिजन ने महिला का प्रारंभिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. जबकि घटना को अंजाम देकर दोषी वाहन फरार हो गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









