बाबूलाल ने रिम्स के निदेशक को हटाने की अनुशंसा पर उठाया सवाल, हेमंत से की यह मांग

बाबूलाल ने रिम्स के निदेशक को हटाने की अनुशंसा पर उठाया सवाल, हेमंत से की यह मांग

रांची : विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने रिम्स के निदेशक डाॅ डीके सिंह को पद से हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा की गयी अनुशंसा पर सवाल उठाया है. बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर लिखा है कि झारखंड की लाइफ लाइन रिम्स की कोरोना वैश्विक महामारी से निबटने में अभी सबसे बड़ी भूमिका है. ऐसे वक्त में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा यहां के डायरेक्टर को हटाये जाने की अनुशंसा करना निंदनीय है. उन्होंने आगे लिखा है कि स्वार्थसिद्धि के लिए दिए गए ऐसे फरमान पर राज्यहित को आगे रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तत्काल रोक लगाएं.

मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी अनुशंसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है. फाइल अभी मुख्यमंत्री के पास विचारर्थ है और आखिरी फैसला उन्हीं को लेना है. मंगलवार शाम बन्ना गुप्ता ने अफसरों से मंत्रणा के बाद रिम्स निदेशक को पद से हटाने की सिफारिश की थी.

उधर, रिम्स के निदेशक डाॅ डीके सिंह ने कहा है कि उन्होेंने पहले ही सरकार को पत्र लिख कर एम्स, भटिंडा में हो गया है और वे वहां ज्वाइन करना चाहते हैं. उन्होंने 12 अप्रैल को सरकार को पत्र भेज कर इस बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि सरकार चाहे तो रिम्स के नए निदेशक के लिए विज्ञापन दे सकती है. डाॅ डीके सिंह ने बीएचयू को भी इस बारे में जानकारी दी है क्योंकि अभी वहां भी उनका कार्यकाल बाकी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई