Hyundai Venue 2025 भारत में लॉन्च: 65+ फीचर्स और शुरूआती कीमत ₹7.89 लाख, जानें सभी डिटेल्स

Hyundai Venue 2025 भारत में लॉन्च: 65+ फीचर्स और शुरूआती कीमत ₹7.89 लाख, जानें सभी डिटेल्स
(एडिटेड इमेज)

समृद्ध डेस्क: नई Hyundai Venue भारत में 65 से ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च कर दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.89 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बड़ा अपडेट देकर भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में नई Venue को पेश किया है। इस गाड़ी को कई नए सुरक्षा फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है, जो उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। नई Venue में पुराने मॉडल की तुलना में न सिर्फ ऑल-राउंड अपग्रेड देखने को मिलता है, बल्कि कैबिन से लेकर परफॉर्मेंस तक हर पहलू को विशेष तौर पर बेहतर बनाया गया है।​

65 से ज्यादा फीचर्स, एडवांस सुरक्षा

Hyundai Venue के 65 से भी अधिक फीचर्स में से 33 फीचर्स स्टैंडर्ड हैं, जो सभी वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। सुरक्षा के हिसाब से इसमें 71% हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। वाहन में स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के तहत 16 ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर शामिल हैं। इसके आलावा, छह एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-डिस्क ब्रेक और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार बनाते हैं।​

नई साइज और डिजाइन

Hyundai Venue अब पहले से 48 मिमी ऊंची और 30 मिमी चौड़ी हो गई है, जिससे इसके कैबिन में स्पेस में इजाफा हुआ है और रोड पर इसकी प्रेजेंस और बेहतर हुई है। डिज़ाइन अपडेट में डार्क क्रोम ग्रिल, हॉरिजॉन LED लाइट बार, क्वाड-बीम LED हेडलाइट्स और आकर्षक व्हील आर्च शामिल हैं। ब्रिज-स्टाइल रूफ रेल्स, डोर पैनल और पिछली खिड़की पर 'Venue' का लोगो इसमें और भी प्रीमियम टच जोड़ता है।​

प्रीमियम और टेक-लोडेड इंटीरियर

Venue के केबिन को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जिसमें H-थीम लेआउट वाला डैशबोर्ड और टेराजो टेक्सचर डिजाइन का उपयोग हुआ है। डार्क नेवी और डव ग्रे कलर के डुअल-टोन इंटीरियर में दो 12.3-इंच के पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले लगाए गए हैं—एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में। यह इसे अपने सेगमेंट में सबसे आधुनिक और प्रीमियम केबिन बनाता है।​

टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स

Hyundai Venue अब NVIDIA हार्डवेयर बेस्ड नए कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट से लैस है। इसका सिस्टम 20 इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर्स के लिए OTA (Over-the-Air) अपडेट को सपोर्ट करता है। प्रमुख फीचर्स में एंबिएंट लाइटिंग, 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और वॉयस-कंट्रोल्ड स्मार्ट सनरूफ शामिल हैं। Hyundai का कनेक्टेड कार सूट 5 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल आदि) में 70 से ज्यादा फंक्शन और 400+ वॉयस कमांड ऑफर करता है। इस्तेमाल और आराम व सुविधाओं के लिए चौड़े दरवाजे, टू-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट्स, रियर AC वेंट्स, विंडो सनशेड्स और फो-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Related Posts

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप