फ्यूचर रोड मॉडल! अब चलते-चलते खुद चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें, खत्म होगा चार्जिंग स्टेशन का झंझट
नेशनल डेस्क: फ्रांस में दुनिया की पहली ऐसी सड़क बनाई गई है जहां चलते-चलते इलेक्ट्रिक कारें चार्ज होंगी, अब यात्रियों को चार्जिंग के इंतजार में नहीं रुकना पड़ेगा। इस तकनीक की टेस्टिंग शुरू हो गई है और इसे 'चार्ज एज यू ड्राइव' नाम दिया गया है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियां वर्तमान में काफी लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि लोग पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से परेशान होकर इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इन वाहनों के साथ सबसे बड़ी परेशानी चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता है, जिससे बड़े शहरों में भी लोगों को अपनी कार चार्ज करने में घंटों इंतजार करना पड़ता है, और कभी-कभी लंबी लाइनें लग जाती हैं। अब इस समस्या का समाधान फ्रांस ने अपने 'डायनामिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम' की शुरुआत से निकाल लिया है, जिसमें सड़क पर चलते-चलते कारें खुद-ब-खुद चार्ज होती रहेंगी।
चार्ज एज यू ड्राइव’ प्रोजेक्ट की शुरुआत

सड़क में लगी कॉइल्स और तकनीक
कैसे काम करता है सिस्टम?
- सड़क के नीचे लगाई गई कॉइल्स मैग्नेटिक फील्ड तैयार करती हैं।

-
इलेक्ट्रिक कार के नीचे लगी रिसीवर कॉइल फील्ड में आते ही ऊर्जा प्राप्त करती है।
-
यह प्रक्रिया वाहन के सड़क पर चलते रहने तक चलती रहती है।
-
कार की बैटरी लगातार बिना रुके चार्ज होती है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


