पहला सप्ताह से अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन करेगा मसंस
बोकारो थर्मल: मजदूर संगठन समिति की बोकारो थर्मल शाखा के द्वारा 5 जनवरी से बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के नये पावर प्लांट में काम करनेवाली कंपनियों के विरुद्ध अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा। समिति के सचिव नागेश्वर महतो ने इसे लेकर एक चार सूत्री मांग पत्र स्थानीय प्रोजेक्ट हेड को सौंप है। सचिव के द्वारा दिए गये मांग पत्र में नये पावर प्लांट में काम करने वाली किसी भी कंपनियो के द्वारा कार्यरत मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं किया जाता है, कंपनियो के द्वारा काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है, कंपनियों के द्वारा बिना इपीएफ नंबर दिये मजदूरों का इपीएफ की राशि काटी जा रही है। काटी जा रही राशि कहां जा रही है इसे देखनेवाला कोई नहीं है, नये पावर प्लांट के एएमसी एवं एआरसी के कामों में पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों को रखा नहीं जा रहा है। सचिव का कहना है कि उपरोक्त मांगों को लेकर डीवीसी प्रबंधन एवं काम करनेवाली कंपनियों के द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा है परंतु इसे लागू नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त मांगों को 4 जनवरी तक पूरा नहीं किया गया तो 5 जनवरी से समिति के द्वारा अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।
Related Posts


Latest News







