दीवार गिरने से 15 की मौत : पुणे
On
महाराष्ट्र: पुणे में हुए इस दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों और 2 महिला समेत 15 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, बचावकर्मी राहत कार्य में लगे हुए हैं। हादसा शनिवार रात करीब 1.30 बजे हुआ जब सोसाइटी के सरे लोग गहरी नींद में थे।
मामला कोंढवा क्षेत्र का है। महाराष्ट्र में हो रही तेज़ बारिश की वजह से कोंढवा के एक आवासीय क्षेत्र में दीवार गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। पुणे के डीसी नवल किशोरे राम के बयान के मुताबिक पीड़ितों में ज़्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर हैं, उन्होंने ने ये भी वादा किया कि सरकार सभी प्रभावितों की मदद करेगी। दमकल, पीएमसी और एनडीआरएफ के द्वारा किए गए बचाव अभियान से सारे लाशों को तलाशा गया और घायलों को समय पर बचा कर अस्पताल पहुँचाया गया।
[URIS id=9499]
पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. डीसीपी सुहास बवाचे ने बताया कि दीवार 2012 में बनी थी लेकिन बारिश से काफी कमज़ोर हो चुकी थी। आवासियों ने कहा है के उन्होंने बिल्डर्स को शिकायत भी की थी लेकिन कोई एक्शन नही हुआ। इसी बीच राज्यमंत्री जलसंपदा एवं जलसंधारण विजय शिवतारे ने मृतकों को उनके जन्म स्थनों तक पहुंचवाने का वादा किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









