14 आईएएस का तबादला, खियांग्ते एटीआई के महानिदेशक बने

14 आईएएस का तबादला, खियांग्ते एटीआई के महानिदेशक बने

रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत वरीय आइएएस अधिकारी एल खियांग्ते को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है।
धनबाद के उप विकास आयुक्त शशिरंजन को जेल महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
पाकुड़ के उप विकास आयुक्त वरुण रंजन को निबंधन महानिरीक्षक, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें भू-अर्जन अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जेल आइजी बीरेंद्र भूषण को अगले आदेश तक कोल्हान प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राजेश कुमार पाठक को निबंधक सहयोग समितियों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रभात कुमार को प्रबंध निदेशक, झारखंड स्टेट लेबर वेलफेयर सोसाइटी, नेहा अरोड़ा को बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के साथ जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, दिव्यांशु झा को संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त विभाग के अलावे झारखंड स्पेश एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावे हेमंत सती को परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार, खूंटी, कीर्तिश्री जी को परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार गुमला, कुमार ताराचंद को परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार, पाकुड़, नीतीश कुमार सिंह को परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार, जामताड़ा, प्रेरणा दीक्षित को निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका, शशि प्रकाश सिंह को परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार, लोहरदगा और उत्कर्ष गुप्ता को निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत