रांची में फिर होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई एफआईआर

रांची में फिर होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई एफआईआर

पुंदाग थाना क्षेत्र के तीन लोगों पर की गई कार्रवाई

जांच करने गई टीम को नहीं मिले घर पर

दूसरे राज्य से झारखंड आने पर जरूरी है 14 दिनों का होम क्वारंटीन

रांची : होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन रांची द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बार पुंदाग थाना क्षेत्र के तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। जिला प्रशासन की टीम जब जांच करने इनके दिए गए पते पर पहुंची तो ये अपने घरों पर नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!

दूसरे राज्य से झारखंड आने पर राज्य सरकार ने 14 दिनों के होम क्वारंटीन का नियम बनाया है ताकि अगर वे किसी तरह कोरोना से संक्रमित हो गए हों तो वह दूसरों में नहीं फैले।

यह भी पढ़ें: आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित क्वारंटीन मैनेजमेंट सेल, रांची शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के होम क्वारंटीन की जांच कर रही है। जांच के क्रम में पुंदाग थाना क्षेत्र के रहनेवाले आशीष कुमार महतो, अमन शर्मा और अमन गुप्ता द्वारा होम क्वारंटीन के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इन सभी को दूसरे राज्य से आने के बाद इनके दिए गए पते रोड नंबर 3ए इलाही नगर, दीपाटोली, पुंदाग में 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया था।

तीनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी  है। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था अखिलेश सिन्हा द्वारा सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर