रांची के अखबार : पहली बार एक दिन में कोरोना से छह की मौत, सीमित लाॅकडाउन संभव

रांची के अखबार : पहली बार एक दिन में कोरोना से छह की मौत, सीमित लाॅकडाउन संभव

प्रभात खबर ने आज लीड खबर को शीर्षक दिया है: रांची में तीन में दो कोविड अस्पतालों के बेड फुल, हालत गंभीर न हो तो होम क्वारंटीन में ही इलाज. अखबार ने खबर दी है कि 105 दिनों में पहली बार एक ही दिन में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है. यह खबर है कि रूस जल्द कोरोना की पहली वैक्सीन लाएगा. इंटर साइंस व कामर्स का रिजल्ट इसी हफ्ते आने की खबर भी है. वहीं, आज से मानसून के सक्रिय होने की खबर भी है.

अखबार के कवर पन्ने दो पर खबर है कि सरयू राय ने मैनहर्ट पर अपनी पुस्तक आनलाइन जारी कर दी है. राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने संकेत दिया है कि ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में दोबारा लाॅकडाउन लगाया जा सकता है और किसी नई छूट से इनकार किया है. राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट के बागी होने की खबर है और उनकी तुलना मध्यप्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया से की जा रही है.

हिंदुस्तान ने भी झारखंड में कोरोना से मौतों को लीड खबर बनाया है. शीर्षक दिया है : हड़कंप : 24 घंटे में कोरोना से नौ मरीजों ने दम तोड़ा. वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में छूट खत्म होगी. ऐश्वर्या राय व उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना होने की खबर है और अमिताभ बच्चन के चारों बंगले सील कर दिए गए हैं. यह खबर है कि हवाई यात्रियों के लिए तीन हफ्ते का स्वास्थ्य ब्यौरा देना आवश्यक होगा. साथ ही अगले सप्ताह भारत चीन वार्ता शुरू होने व जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर भी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर