झारखंड चुनाव : जमुआ से झाविमो का टिकट चंद्रिका महथा को मिलने पर बवाल, बाबूलाल पर बेचने का आरोप, घेराव

झारखंड चुनाव : जमुआ से झाविमो का टिकट चंद्रिका महथा को मिलने पर बवाल, बाबूलाल पर बेचने का आरोप, घेराव

रांची : जमुआ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा का प्रत्याशी चंद्रिका महथा को बनाए जाने पर पार्टी के अंदर जबरदस्त विवाद पैदा हो गया है. जमुआ, देवरी प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता गिरिडीह से चलकर रांची पहुंच गए और आज सुबह-सुबह बाबूलाल मरांडी के आवास का घेराव कर चंद्रिका महथा के खिलाफ नारेबाजी की और बाबूलाल मरांडी से उनका टिकट वापस लेने की मांग की. चंद्रिका महथा के कुछ विरोधियों ने तो समृद्ध झारखंड से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी पर पैसे से टिकट बेचने का आरोप लगा दिया.

 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

नाराज झाविमो समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि चंद्रिका महथा कभी पार्टी के प्रति समर्पित नहीं रहे. पहले भी मरांडी ने उन्हें मौका दिया था और वे फिर भारतीय जनता पार्टी और उसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में चले गए, अब फिर केवल टिकट के लिए वापस आए हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे अवसरवादी आदमी को चुनाव का टिकट देने समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान है.

 

बाबूलाल मरांडी के घर के बाहर आज सुबह नौ बजे के करीब नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया. बाद में बाबूलाल उनसे मिले और इस फैसले पर विचार करने आश्वासन दिया. प्रदर्शन करने वालों ने बाबूलाल मरांडी को एक ज्ञापन भी सौंपा. उनकी मांग है कि नामांकन की तारीख 29 नवंबर से पहले टिकट वापस लिया जाए. एक वर्ग श्यामदेव हाजरा को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहा है. श्यामदेव के समर्थक उन्हें पार्टी का समर्पित सिपाही व आम लोगों ने मिला-घुला बता रहे हैं.

 

प्रदर्शनकारियों ने समृद्ध झारखंड से कहा कि अगर बाबूलाल ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो जमुआ, देवरी से आने वाले सारे पार्टी सदस्य व पदाधिकारी इस्तीफा दे देंगे. इतना ही नहीं बाबूलाल मरांडी की खुद की सीट धनवार पर भी इसका असर पड़ेगा. प्रदर्शनकारियों ने धनवार में नुकसान की झेलने की खुली चेतावनी दी है. मालूम हो कि बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस बार धनवार से अपनी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल