रांची के अखबार : हेमंत ने अपने पूर्व ओएसडी के खिलाफ जांच का आदेश दिया, अभिभावक बोले वैक्सीन के बाद ही खुलें स्कूल

रांची के अखबार : हेमंत ने अपने पूर्व ओएसडी के खिलाफ जांच का आदेश दिया, अभिभावक बोले वैक्सीन के बाद ही खुलें स्कूल

रांची : रांची के अखबारों में आज कोरोना के मामलों से जुड़ी खबरें और बरहेट के थानेदार द्वारा एक लड़की से मारपीट व गंदी गालियां देने की घटना के अलावा भी कुछ अहम खबरें हैं.

प्रभात खबर ने एक महत्वपूर्ण खबर दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ही ओएसडी रह चुके राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपाल जी तिवारी के खिलाफ निगरानी जांच का आदेश दे दिया है. राज्य में यह इस तरह का पहला मामला है जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने ओएसडी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश दिया हो. गोपाल जी तिवारी इस वक्त पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव हैं और हाल ही में उन्होंने ओएसडी पद छोड़ा है. उन पर पद का दुरुपयोग कर कमाए गए 21.55 करोड़ रुपये का अवैध निवेश का आरोप है. आरोप है कि उन्होंने इस पैसे से गुरुग्राम व रांची में संपत्ति खरीदी. उनके बेटे ने एक कंपनी के पार्टनर हैं जिसन 9.05 करोड़ रुपये की लागत से 136 डिसमिल की जमीन खरीदी है. वहीं, गुरुग्राम का फ्लैट 12.5 करोड़ रुपये का है.

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हवाले से एक खबर है कि झारखंड में 65 प्रतिशत मामलों का कनेक्शन बिहार या बंगाल से है. नितिन मदन ने कहा है कि संक्रमित खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य इन दोनों राज्यों से होकर लौटा है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग वहां से यहां इलाज करवाने मरीज को लेकर आ रहे हैं.

यह खबर भी है कि चीन पर फिर भारत ने डिजिटल स्ट्राइक किया है, भारत ने 47 और एप को बैन कर दिया है. यह भी संभावना जतायी गयी है कि पबजी समेत 275 एप पर कार्रवाई संभव है. लातेहार से खबर है कि भाजपा नेता जयवर्द्धन सिंह की हत्या का आरोपी कोविड सेंदर से भाग गया.

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है कि सूबे में एक प्रतिशत से भी कम कोरोना मरीज गंभीर स्थिति में हैं. रांची व हजारीबाग में कोरोना संक्रमण सबसे अधिक है. 65 प्रतिशत संक्रमित बिहार व बंगाल से कोरोना लेकर पहुंचे हैं. स्वास्थ्य सचिव के प्रेस कान्फ्रेंस के हवाले से यह खबर है. यह भी उल्लेख है कि राज्य में मृतकों की संख्या 100 के पार पहुंच गयी और 434 नए संक्रमित मिले हैं.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?

अखबार ने एक खबर दी है कि अधिकांश अभिाभवकों ने राज्य के शिक्षा विभाग से मांगी गयी राय पर यह सुझाव दिया है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद ही स्कूल खोले जाएं. हालांकि कुछ ने अक्तूबर-नवंबर में स्कूल खोलने पर सहमति जतायी है. एक खबर है कि ग्रामीण क्षेत्र में जमीन 14 प्रतिशत तक महंगी होगी. चीन के 47 क्लोन एप को बैन किए जाने की भी खबर है. रांची के लालपुर में किराएदार बन कर मकान मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार