रांची के अखबार : हेमंत बोले, गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर कर रहा है केंद्र, अन्य खबरें
प्रभात खबर ने आज पहले पेज पर लीड खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे व सैनिकों के संबोधन को बनाया है. पीएम के हवाले से इसका शीर्षक है: हम न झुके हैं, न कभी झुकेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान को अखबार ने अहमियत दी है कि गैर भाजपा शासित राज्यों को केंद्र सरकार अस्थिर कर रही है. मुख्यमंत्री सोरेन ने यह बात केंद्रीय बिजली मंत्री के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद हुई समीक्षा बैठक के बाद कही. उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि कोरोना काल में डीवीसी को जब मन होता है बिजली काट लेता है.
अखबार ने राज्य में 68 व रांची में 27 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने की खबर दी है. वहीं, झारखंड हाइकोर्ट के फैसले के हवाले से खबर है कि इस साल देवघर में सावन मेला संभव नहीं है तो सरकार आनलाइन दर्शन की व्यवस्था करे. अखबार ने आतंकी मुठभेड़ में साहिबगंज के बेटे कुलदीप उरांव के शहीद होने की खबर दी है. वे श्रीनगर में शहीद हुए थे. उनका शव रांची लाया गया और गवर्नर द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी.

Related Posts

Latest News

