रांची के अखबार : खूंटी की नाबालिग बेटी से दिल्ली में गैंगरेप, बाल्टी में मिला मनुष्य का हाथ, फैल गयी सनसनी, अन्य खबरें
रांची : प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने की लीड खबर दी है कि खूंटी की नाबालिग बच्ची से छह साल तक दिल्ली में हुआ गैंगरेप. इस मामले में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित लड़की की काउंसिलिंग हो रही है. उक्त लड़की को मानव तस्कर काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गए थे. इसके साथ ही खबर है कि गोवा में झारखंड के मजदूर को जंजीर से जकड़ा, छुड़ाया गया.
अखबार ने उत्तरप्रदेश कांग्रेस के नौ वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र को अहमियत दी है. पार्टी से बाहर किए गए यूपी कांग्रेस के नौ वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कहा है कि परिवार मोह से उपर उठ कर पार्टी के लिए काम करें. इसमें कहा गया है कि देश हित में संवाद बढाएं और कांग्रेस को जीवंत करें.


यह खबर है कि आइपीएल का पहला मैच मुंबई व चेन्नई के बीच होगा. झारखंड की यह खबर है कि शहरों में बेरोजगारी तीन गुणा बढी है. संविधान के रक्षक कहे जाने वाले केशवानंद भारती के निधन की खबर भी अखबार के पहले पन्ने पर है.
वहीं, यह खबर भी है कि शिबू सोरेन को कोरोना मुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.
एक चैंकाने वाली खबर है कि रांची में मेडिकल चैक के पास एक बाल्टी में रविवार सुबह मनुष्य का एक हाथ मिलने से दिन भर सनसनी फैली रही. सात घंटे की मशक्कत के बाद यह पता चला कि वह हाथ रामगढ के एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति का था जिसे डाॅक्टरों ने काटने के बाद जांच के लिए परिजनों को दिया था. बाल्टी में रिम्स के कैंसर विभाग की एक पर्ची से इसका पता चला. इससे पहले एक दंपती ने दावा किया कि यह हाथ उनकी बेटी का है और उनके दामाद ने उसकी हत्या कर दी है व शरीर के अन्य हिस्सों को भी खोजा जाए.
Related Posts

Latest News

