रांची के अखबार : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा मजदूरों को घर पहुंचाने का अभी प्रस्ताव नहीं, हेमंत ने मांगी मांगी मदद, अन्य खबरें
प्रभात खबर की लीड खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में नहीं खुलेंगी दुकानें, रांची सील, अब हिंदपीढी में सीआरपीएफ. खबर में कहा गया है कि सिर्फ मान्य मामलों में छूट मिलेगी और हालात बिगड़ने पर पूरी रांची में सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी. अखबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की खबर भी है, जिसमें कहा गया है कि कुछ ढील के साथ बढ सकता है लाॅकडाउन, कई राज्य पक्ष में. रांची से खबर है कि आधे घंटे की बारिश में बिजली के पोल व पेड़ गिर गए. वहीं यह खबर भी है कि म्युचूअल फंड को 50 हजार करोड़ रुपये की नकदी की सुविधा आरबीआइ ने दी है. एक खबर है कि हजारीबाग के किसानों ने पोर्टल् पर ई-नाम पोर्टल पर गेहूं बेचकर पहला स्थान प्राप्त किया है. सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी मजदूरों से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई हुई, जिसमें केंद्र सरकार ने कहा कि उन्हें अभी घर भेजने का प्रस्ताव नहीं है. अंदर के पन्न्ने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने माना है कि चूक हुई है, अब सावधानी बरती जाएगी. रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कहा है कि हिंदपीढी के लोगों ने शहर में कोरोना फैलाया है, जितने भी केस मिले हैं, उनका संबंध किसी न किसी तरह हिंदपीढी से है. आशा लकड़ा ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेवार है.
अखबार के कवर पेज 2 पर एक खबर है कि विदेशों में रह रहे यहां के युवा जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. एक खबर है कि गुमला में सुधार गृह से पांच बाल बंदी भाग गए. इन पर रेप व अपहरण जैसे आरोप थे. दुमका से एक खबर है कि छह राज्यों के 50 कलाकारों ने बनाया एलबम. कवर पेज दो की लीड खबर है कि रांची में 20 कोरोना मरीज मिले, कुल केस 103 हो गए. रिम्स में डाॅ उमेश प्रसाद की यूनिट में भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है, जिससे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को लेकर चिंता गहरा गयी है. एक खबर है कि आठ मई के बाद आयोग मुख्य सूचना आयुक्त विहीन हो जाएगा. अखबार ने यह खबर भी दी है कि अमेरिका के डाॅक्टर कोरोना पर टिप्स दे रहे हैं.

Related Posts

Latest News

