रांची के अखबारों की सुर्खियां : सातवीं जेपीएससी रद्द, जीजा ने दोस्तों साथ अपहरण कर किया गैंगरेप और फिर मार डाला, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : सातवीं जेपीएससी रद्द, जीजा ने दोस्तों साथ अपहरण कर किया गैंगरेप और फिर मार डाला, अन्य खबरें

रांची : रांची के अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को प्रमुखता दी है. प्रभात खबर व हिंदुस्तान ने विधानसभा सत्र के पहले दिन को प्रमुखता दी है तो दैनिक जागरण ने शेयर बाजार में गिरावट को बड़ी खबर बनाया है. वहीं, रांची के चान्हो में गैंगरेप व हत्या के एक खौफनाक घटना घटी है. दैनिक जागरण ने सातवी जेपीएससी के संदर्भ में भी खबर दी है.

प्रभात खबर ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन को लीड खबर बनाया है. बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिए जाने पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में गर्मागर्मी का माहौल रहा. इस खबर का शीर्षक है : नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली, वेल में आये भाजपा विधायक, जय श्रीराम के नारे लगे. अखबार ने लिखा है कि हंगामे के साथ झारखंड विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है. बाबूलाल मरांडी का बयान है कि ईमानदारी से अपना काम करूंगा, वहीं भाजपा विधायक बिरंची नारायण का बयान है कि बाबूलाल मरांडी से सरकार डरी हुई है. एक खबर है कि राइट टू सर्विस एक्ट के अनुपालन पर सरकार सख्त है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी डीसी से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है. एक खबर है कि मैट्रिक इंटर का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में आएगा. देश की आर्थिक वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत पर रहने की खबर भी अखबार में है.

झारख्ंाड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन है कि आदिवासी भाई-बहनों के विकास में युवा योगदान दें, जाॅब क्रिएटर बनें. एक खबर है कि शेयर बाजार में कोरोना वायरस का कहर बरपा और 5.45 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. 2015 के बाद सेंसेक्स में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट आयी. रांची से एक खबर है मनिलाउंड्रिंग मामले में बीसीसीएल एवं डाक विभाग के अफसरों पर प्राथमिकी. रांची में कन्हैया कुमार का बयान है सीएए, एनआरसी और एनपीआर की जरूरत नहीं. एक खबर है कि आपीएस एमवी राव करेंगे अनुराग गुप्ता मामले की जांच. अनुराग गुप्ता पर राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप है. चकुलिया से ट्रेन की चपेट में आकर हाथिनी की मौत की खबर है.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : बजट सत्र: नेता प्रतिपक्ष के मामले पर जोरदार हंगामा. अखबार ने लिखा है कि बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता नहीं बनाए जाने से भाजपा विधायक नाराज हैं. भाजपा विधायकों ने सदन के वेल में पहुंच कर नारेबाजी की. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट को इस अखबार ने भी पहले पन्ने पर जगह दिया है और शीर्षक है निवेशकों के एक दिन में 5.45 लाख करोड़ रुपये डूबे. यह खबर संक्षेप में है कि कन्हैया पर चलेगा राजद्रोह का केस. वहीं, राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी के आरोपी आइपीएस अनुराग गुप्ता के खिलाफ जांच शुरू होने की खबर भी है. लोहरदगा में सड़क हादसे में चार की मौत की खबर है. वहीं, दिल्ली दंगों से जुड़ी खबर है कि अमन की कोशिशों के बीच एक और हत्या. यह हत्या शिव बिहार इलाके में हुई है. रांची के चान्हो से एक खबर है कि युवती को अगवा कर गैंगरेप किया और फिर जहर देकर मार डाला. यह घृणित कार्य उसके सगे जीजा व उसके दोस्तों ने किया. साजिश रच कर 25 दिन पहले युवती का अपहरण किया गया था.

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक

दैनिक जागरण ने पहले पन्ने पर टाॅप बाॅक्स खबर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का छापा है. खबर के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विद्यार्थियों को मेडल देते तसवीर है. इस खबर में राष्ट्रपति के संबोधन को शीर्षक बनाया है: गांवों को गोद लें विश्वविद्यालय. अखबार ने शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट को लीड खबर बनाया है और इसका शीर्षक है: शेयर बाजारों में ब्लैक फ्राइडे. अखबार ने लिखा है कि सेंसेक्स 1448 अंक गिरा और यह इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. पथ निर्माण विभाग से जुड़ी एक खबर है कि टेंडर के बाद कार्यादेश पर लगी रोक को सरकार ने वापस ले लिया है. वहीं, विधानसभा सत्र के पहले दिन की खबर का शीर्षक है: हंगामे से बजट सत्र का आगाज, खाली रही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी. इस अखबार में एक खबर है कि सरकार ने जेपीएससी की सातवीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द कर दिया है. जारी सूचना में प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का प्रावधान नहीं होने की वजह से ऐसा किया गया है. अखबार के अनुसार कार्मिक विभाग के सचिव ने जेपीएससी के सचिव को इस बारे में पत्र लिखा. इससे जुड़े विवादों के निराकरण के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनेगी. एक खबर है कि सीरिया के हवाई हमले में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए. पुलवामा के गुनाहगारों को पनाह देने वाले की गिरफ्तारी की खबर भी है.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर