रांची के अखबार : झारखंड में एक स्वर में लाॅकडाउन बढाने की सिफारिश, पीएम केयर फंड की फर्जी साइट बना की ठगी

रांची के अखबार :  झारखंड में एक स्वर में लाॅकडाउन बढाने की सिफारिश, पीएम केयर फंड की फर्जी साइट बना की ठगी

प्रभात खबर की आज लीड खबर है : सभी पार्टियां, सांसद व विधायक लाॅकडाउन बढाने के पक्ष में, अब मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय. यह खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभी दलों के नेताओं, सांसदों व विधायकों के साथ बैठक से संबंधित है. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधायकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए 15-15 लाख रुपये देने की योजना है. सीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए नीति बन रही है, लौटने पर रोजगार मिलेगा व खाते में पैसे जाएंगे. इस बात भी चर्चा हुई की 1050 लोग जो बाहर से लौटे हैं, उनकी स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए. यह भी उल्लेख है कि रांची के डीसी ने तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है. अखबार ने दूसरी खबर दी है: लाॅकडाउन बढाने पर केंद्र का फैसला आज. यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक से संबंधित है, जिसको लेकर पीएम ने कहा था कि मुख्यमंत्रियों से चर्चा के बाद ही वे लाॅकडाउन बढाने पर फैसला लेंगे. एक खबर है कि पीएम रिलीफ फंड की फर्जी साइट बनाकर 52 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी और इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. एक खबर है कि बरियातू स्थिति डायलिसिस केंद्र के सभी कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. वहीं, यह खबर है कि बोकारो में मृत कोरोना मरीज का इलाज करने वाले दो डाॅक्टर रामगढ में क्वारंटाइन किए गए है. गुमला से एक खबर है कि दो युवतियों को बंधक बनाकर 12 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : सूबे में लाॅकडाउन बढाने की सिफारिश. यह खबर सर्वदलीय बैठक से ही संबंधित है. यह खबर है कि सरकार ने कोरोना से जंग पर दलों से सुझाव मांगे. एक खबर है कि रांची में दो बुजुर्गाें की मौत, कोरोना का शक. अखबार ने इस बात का जिक्र किया है कि पंजाब ने एक मई तक लाॅकडाउन बढा दिया है. एक खबर है कि दिल्ली व मुंबई में कोरोना के रिकार्ड केस. अखबार ने उल्लेख किया है कि दिल्ली में 64 प्रतिशत मरीज तबलीगी जमात के हैं, वहीं मुंबई में 800 संक्रमित. देश में एक दिन में 37 मौतें इस संक्रमण से हुई हैं. एक खबर है कि खूंटी व गुमला में चार युवतियों के साथ दुष्कर्म. अखबार ने खबर दी है कि कोरोना संक्रमण की वजह से अब जून से राज्य के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र शुरू होगा.

दैनिक भास्कर की टाॅप स्टोरी का शीर्षक है : सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना से बचा सकता है, क्योंकि बोकारो में मिले नए मरीज की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव थी, दूसरी जांच में पाॅजिटिव निकला. अखबार ने लिखा है कि विशेषज्ञ ने कहा है कि वायरस की प्रभाव अवधि हर व्यक्ति में अलग है. निगेटिव रिपोर्ट के बावजूद हो सकता है संक्रमण. एक खबर है कि हिंदपीढी 72 घंटे के लिए सील, फिर भी स्वास्थ्य मंत्री के साथ रोज घूम रहे हैं यहीं के रहने वाले उनके सचिव. यह खबर अखबार ने बड़ी प्रमुखता से छापी है. अखबार ने लिखा है कि सरकारी तंत्र नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है. फर्जी पीएम रिलीफ फंड वेबसाइट के जरिए हजारीबाग में ठगी की खबर इस अखबार ने भी दी है

दैनिक जागरण की लीड खबर है : दिल्ली में जमातियों की वजह से बिगड़े हालात. अखबार ने लिखा है कि राजधानी में एक दिन में 183 नए मामले सामने आए इनमें 154 जमाती. केंद्र का बयान है कि अभी देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति नहीं है. वहीं, एक खबर है कि झारखंड में छिप कर रह रहे रोहिंग्या मुसलमान, शरण देने वाले भी नपेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि प्रवासी मजदूरों को डीबीटी से सहायता राशि देगी सरकार. अखबार ने लिखा है कि पीएम केयर फंड की फर्जी साइट के जरिए हजारीबाग के दो सगे भाइयों ने 200 लोगों से 51 लाख की ठगी की. एक खबर है कि गृहिणियों की घरेलू सहायिका से तुलना करना अनुचित है. पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने कहा है कि घरेलू सहायिका से तुलना कर मुआवजा देना गलत है.

यह भी पढ़ें: भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत: अमित शाह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं