लालू प्रसाद यादव ने जमानत के लिए झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की, खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला
On
रांची : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चारा घोटाला मामले में जमानत की मांग की है. लालू प्रसाद यादव ने अपनी याचिका में खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है. लालू यादव ने अपनी याचिका में कहा है कि सजा की आधी अवधि उन्होंने काट ली और इसलिए उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जमानत दी जाए.
लालू प्रसाद यादव झारखंड के पांच अलग-अलग चारा घोटाले के मामलों में चार के दोषी करार दिए गए हैं. इसमें दो मामला चाईबासा ट्रेजरी से संबंधित है और दो अन्य मामले दुमका व देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी का है. लालू प्रसाद यादव की ओर से आरसी 68ए/96 केस मामले में शुक्रवार को याचिका दायर की गई है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

